अबनाःपाकिस्तान सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान से लगी अपनी सीमा पर 480 किलोमीटर लंबी खाई खोदने का काम आरंभ कर दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सेना का कहना है कि इस खाई का उद्देश्य आतंकवादियों की घुसपैठ रोकना है। पाकिस्तानी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी फ़हीम बाबर के हवाले से बताया गया है कि सेना की निगरानी में खाई खोदने का काम जारी है और अब तक 230 किलोमीटर खाई खोदी जा चुकी है। फ़हीम बाबर का कहना है कि खाई खुदाई का काम तेज़ी से जारी है और पाकिस्तान सरकार ने सीमा पर 480 किलोमीटर लंबी खाई खोदने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के मध्य 2200 किलोमीटर लंबी संयुक्त सीमा है।
पाकिस्तानी सेना के अधिकारी का कहना है कि खाई की खुदाई के बाद सरकार इसके परिणामों की घोषणा करेगी। टीकाकारों का कहना है कि देश में शांति की स्थापना के लिए पाक-अफ़ग़ान सीमा पर पूर्ण नियंत्रण आवश्यक है। पाकिस्तान के रक्षा मामलों के विशेषज्ञ तलअत मसऊद का कहना है कि हमें संयुक्त सीमाओं से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए प्रयास करने होंगे जिससे दोनों देशों में शांति स्थापित हो सकती है। उन्होंने खाई की खुदाई के विषय को महत्त्वपूर्ण क़दम बताया और कहा कि इससे तस्करी पर प्रतिबंध लगेगा जो दोनों ही देशों के हित में है।
14 सितंबर 2014 - 14:25
समाचार कोड: 637698
पाकिस्तान सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान से लगी अपनी सीमा पर 480 किलोमीटर लंबी खाई खोदने का काम आरंभ कर दिया है।